एक ऐसी दुकान जहां चाय पीने के बाद खाते हैं ग्लास, अब बढ़ी इस ग्लास की डिमांड

इंदौर | अक्सर आपने देखा होगा कि चाय पीने के बाद लोग ग्लास को फैंक दिया करते हैं, लेकिन इंदौर में चाय की एक ऐसी दुकान है जहां लोग चाय पीने के बाद ग्लास को खा जाते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंदौर के गोम्मटगिरी में मौजूद पूनम रेस्टोरेंट की जहां चाय पीने के साथ ग्राहक चाय का ग्लास भी खा सकते हैं. सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन के बाद इस तरह के ग्लास की डिमांड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि ऐसे ग्लास पूरी तरह से हाइजिनिक होते हैं और पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद है.

Indore Tea Cup

आइस्क्रीम के कोन वाले वैफल से बना ग्लास

ये ग्लास आइस्क्रीम के कोन बनाने वाले वैफल से बने हैं. हालांकि, ये कोन आइस्क्रीम से कुछ मोटे हैं. ताकि गरम चाय डालने के बाद भी ये पिघले नहीं. सबसे खास बात यह है कि जैसे आप आइस्क्रीम खत्म होने पर उसका कोन खा जाते हैं उसी तरह इसमें चाय खत्म होने के बाद आप इस ग्लास को भी खा सकते हैं.

इंदौर के गोम्मटगिरी पर पूनम रेस्टोरेंट के विनोद कुमार रावका जो इस चाय को बेचते हैं वो बताते हैं कि, ”पिछले 35 सालों से मेरी दुकान यहां पर है. पहले तो मैं एक साधारण चाय के साथ केले के समोसे बेचा करता था. मगर धीरे-धीरे हमने चाय का बिजनेस बढ़ाया. जब मैं दुकन में नहीं रहता तब मेरी पत्नी पद्मा रावका रेस्टोरेंट संभालती हैं.” उन्होंने आगे बताया कि,  ”सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद से वे एडिबल ग्लास में चाय पीला रहे हैं. करीब एक माह से ज्यादा हो गया उन्हें इस ग्लास में चाय देते हुए. इस चाय के लिए ज्यादातर भीड़ रविवार को रहती है.”

दिल्ली में देखकर आया आइडिया

रावका की दुकान पर 20 रुपए प्रति ग्लास की चाय और 30 रुपए प्रति ग्लास की कॉफी मिलती है. उनके यहां एडिबल ग्लास में चॉकलेट और वैनिला फ्लेवर भी हैं. जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. विनोद कुमार ने बताया कि वो कैटरिंग का भी काम करते हैं. इसलिए वे घूमते भी रहते हैं. इस दौरान उनका दिल्ली जाना हुआ, जहां उन्होंने ये कनसेप्ट देखा. जिसके बाद वो ये कनसेप्ट इंदौर लेकर आए.

क्या है ग्लास की कीमत

वनिला फ्लेवर का एडिबल ग्लास साढ़े पांच रुपए का है. वहीं चॉकलेट फ्लेवर का एडिबल वेफल ग्लास 6 रुपए का है. इसमें सर्व चाय के 20 रुपए प्रति ग्लास और कॉफी के 30 रुपए प्रति ग्लास लिए जाते हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.