खुशखबरी: ऊर्जा संरक्षण करने वालों को किया जायेगा सम्मानित, मिलेंगे दो लाख रूपए

पंचकुला । नवीनीकरण विभाग एवं हरेड़ा वर्ष 2019 – 20 के अंतर्गत बिजली की बचत के उपायों को अपनाकर काम करने वालों को विभिन्न वर्ग के उपभाक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. अतिरिक्त उपायुक्त तथा मुख्य परियोजना अधिकारी राहुल हुड्डा के अनुसार बिजली के कई नए उपकरण आने से बिजली की मांग बढ़ती ही जा रही है, लेकिन उतनी ऊर्जा संरक्षण नहीं हो पा रही है .

Bijli Karmi

इसका एकमात्र उपाय सौर ऊर्जा संरक्षण ही है. इसीलिए बिजली की खपत कम करने वाले सरकारी गैर सरकारी तथा औधोगिक एवं व्यवसायिक संस्थानों के लिए सरकार 2 लाख रूपये तक का ऊर्जा संरक्षण पुरुष्कार देने की योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण करने वाले लोगों को 2 लाख रूपये तक का ईनाम एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जायेगा .

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

इसके अलावा उन्होंने बताया की जो भी व्यक्ति संसथान या औधोगिक इकाई इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं. वे अपना नामांकन भरकर अतिरिक्त उपयुक्त के ऑफिस में 10 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts