रक्षाबंधन से पहले इस ग्रह ने बदली अपनी चाल, जल्द चमकेगी कन्या- सिंह और मीन राशि की किस्मत

ज्योतिष | सुखों के प्रदाता शुक्र ने आज राशि परिवर्तन किया. बता दें कि वह मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर गए. शुक्र का यह राशि परिवर्तन सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. 31 अगस्त तक शुक्र इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. वही ज्योतिषियों का दावा है कि रक्षाबंधन से पहले शुक्र का गोचर 4 राशियों के लिए काफी लाभदायक होने वाला है. इन 4 राशियों के जातकों की किस्मत जल्द ही बदलने वाली है.

Jyotish

शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

वृषभ राशि :- इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मानसिक समस्याएं जल्द दूर होगी. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलने वाला है. इस दौरान सूर्य देव को जल अर्पित करें. आपके लिए शुभ रंग गुलाबी होगा.

सिंह राशि :- इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी व्यापार के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. पेशेवर जीवन में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होने वाली हैं. आर्थिक मोर्चे पर भी धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आपके लिए शुभ रंग हरा रहने वाला है.

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कारोबार में बढ़ोतरी होगी. जमीन व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. भाई- बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे. इस गोचर के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना काफी शुभ होता है.

मीन राशि :- इस राशि में संतान की उन्नति के योग बन रहे हैं. धन कमाने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है. एग्जाम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. शुक्र गोचर के बाद खाने की वस्तु का दान करें. इनके लिए शुभ रंग जामुनी रहेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.