Best Career Options: 12वीं के बाद छात्र करें ये 5 प्रोफेशनल कोर्स, मिलेगी बेहतर नौकरी

नई दिल्ली, Best Career Options | 12वीं के बाद बच्चों की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि, अब ऐसा कौन-सा कोर्स करें जिससे हमें एक अच्छी सैलेरी पर नौकरी मिल सके. इसी कारण छात्र कई तरह के विज्ञापन देखते हैं और गलत विज्ञापन के कारण गलत कोर्स चुन लेते हैं, जिससे आगे चलकर उन्हें ना तो नौकरी मिलती है और ना ही अच्छी सैलेरी मिलती है. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे जो आपको भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी.

College Girls

12वीं के बाद BCA का कोर्स

इस कोर्स को करने के लिए छात्र को 12वीं में 45% अंक से पास होना जरुरी है. कॉलेजों में एडमिशन के लिए परीक्षा होती है, जिसके आधार पर इस कोर्स में एडमिशन मिलता है. यह कोर्स 3 साल का होता है और इसमें Computer Science सम्बंधित विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है.

B.Pharma का कोर्स

बैचलर ऑफ फॉर्मेसी यानि कि B.Pharma कोर्स करने के लिए आपको 12वीं की कक्षा में भौतिक विज्ञान, बायोलॉजी और रसायन विज्ञान विषय से पास होना जरुरी है. इसमें आपके पास कम से कम 50 % अंक होने चाहिए. वहीं, जिन छात्रों ने फॉर्मेसी में किसी प्रकार का डिप्लोमा किया होता है उनके लिए यह कोर्स काफी अच्छा होता है.

आर्किटेक्ट का कोर्स

यह कोर्स 5 साल का होता है, जिसके लिए आपको B. Arch Course करना जरुरी है. इस कोर्स को करने के लिए छात्र को 12वीं की परीक्षा में विज्ञान और गणित विषय के साथ कम से कम 50 % अंकों से पास होना जरुरी है. इस कोर्स को करने के बाद आप एक अच्छी सैलेरी पर बेहतर नौकरी पा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

IT and Software कोर्स

इस कोर्स को करने के लिए आपको 12 वीं पास होना जरुरी है. यह डिप्लोमा कोर्स 6 से 12 महीने के लिए किया जाता है. अगर इस कोर्स के फीस की बात करें तो इसमें 10000 से 80000 तक का खर्च आता है. इसकी फीस आपके चुने हुए कॉलेज के अनुसार होती है.

Hotel Management कोर्स

इस कोर्स को करने के लिए आपको 12वीं में 50 % से पास होना जरुरी है. इस कोर्स में आपको कस्टमर सपोर्ट, कुकिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स को करने के बाद आपको एक अच्छी-खासी सैलेरी मिल सकती है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.