कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने तीन हजार बच्चो के साथ की ठगी, जाने कैसे

कुरुक्षेत्र | प्रदेश में छात्रों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पी जी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में कड़़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, किन्तु, के यू विश्वविद्यालय यानी ( Kurukshatra university) ने फीस का भुगतान करने के पश्चात् भी 3 हजार 864 विद्यार्थियों के फार्म को अस्विकार कर दिया है.

इस मामले में प्रशासन ने अपना तर्क सभी लोगों के लिए सांझा करते हुए कहा है कि जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण के बाद आवेदन फीस का पुरा भुगतान नहीं किया था और जिन विद्यार्थियों ने आवेदन करते समय फार्म को लॉक नहीं किया, केवल इस प्रकार से आवेदन करने वाले छात्रों के फार्म को रिजेक्ट किया है.

Kurukshetra University Kurukshetra

3 हजार 864 विद्यार्थी खुद को ठगा हुआ कर रहे महसूस

फीस का भुगतान करने के पश्चात् भी बहुत से छात्रों को काउंसलिंग की प्रक्रिया से बाहर किया है. जिनमें से लगभग 3 हजार 864 विद्यार्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक़ स्नातकोत्तर के अलग अलग पाठ्यक्रमों की कुल 2900 सीट पर लगभग 60 हजार 644 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था.

ऐसे में किन्तु, इनमें से 26 हजार 60 आवेदनकर्ताओं ने फीस का भुगतान ही नहीं किया था. यही मुख्य कारण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के पश्चात केवल 30 हजार 712 विद्यार्थियों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने का यह सुनहरा मौका दिया है.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts