बड़ी हलचल: किसानों के मुद्दे को लेकर, मुख्यमंत्री मनोहर ने की गृहमंत्री शाह से मुलाक़ात

नई दिल्ली | किसानों के आंदोलन का असर अब जाकर गहनता से सरकार पर पडऩे लगा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के आंदोलन पर अब गहराई से विचार करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से दिल्ली में मुलाकात की है.

CM WITH AMIT SHAH

सी एम मनोहर लाल का गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का यह कार्यक्रम अचानक ही बना था. इस ख़ास बाचीत के लिए सी एम गुरुग्राम से सीधा दिल्ली की ओर आए और गृह मंत्री से मुलाकात करते ही सीधा हिसार की ओर रूख करते हुए वहां के लिए रवाना हो गए.

प्रदर्शन के चलते आम जनता को करना पड़ रहा है ,दिक्कतों का सामना

यहां हम आपको मुख्य रूप से बता दें कि किसानों के आंदोलन के चलते अभी भी दिल्ली- सोनीपत मार्ग पर भारी तादाद में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. फ़िलहाल के लिए, अब किसान द्वारा इस मार्ग पर भयंकर जम लगाया गया है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

ऐसा इसलिए है क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार से बातचीत को लेकर सिंघु बॉर्डर पर ही धरना देकर भी बैठे हुए हैं, इससे यातायात काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है और आमजनता को भी इस प्रदर्शन के दौरान काफ़ी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.