हरियाणा में तीन निगमों के चुनावों का ऐलान कभी भी हो सकता है, डिटेल में जानें पूरी ख़बर

पंचकुला | हरियाणा के इन तीन नगर निगमों में चुनावों के लिए अब तारीखों के लिए एलान करने का सही वक्त अब आ गया है. राज्य चुनाव आयोग में इस मामले के लिए अब अपनी तैयारी को सुचारू ढंग से अंतिम रुप दे दिया है. सूत्रों ने मुताबिक़ मिली ख़बर के अनुसार अब अगले सप्ताह तक , हरियाणा चुनाव आयोग आय़ुक्त की तरफ़ से तारीखों पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर ली गई है. यहां ख़ास बात यह रही है कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह या फ़िर लगभग नए साल यानी जनवरी के पहले सप्ताह में यह चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है.

Election Vote

पंचकूला, सोनीपत और अंबाला शहर में निगमों के चुनावों को लेकर अब वार्डों व शहरों में सियासी मामलों में अब एक बार फिर से गर्माहट की शुरुआत हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ़ से यहां अभी इन तीनों शहरों में मतदाता सूचियों के प्रकाशन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया हैं.

अवकाश के बाद, चुनावों की तिथि की हो सकती है घोषणा 

यहां पर हम आपको बता दें कि पहले से ही पंचकूला, सोनीपत व अंबाला शहर निगमों चुनावों को लेकर वार्डों व इन सभी शहरों में सियासी हलचल की शुरुआत हो गई है. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ़ से जहां तीनों शहरों में मतदाता सूचियों के प्रकाशन का काम आख़िरी चरण में पहुंच गया है. तीनों निगमों के चुनावों की तारीखों की स्पष्ट रूप से जानकारी भी तीन दिनों के अवकाश समाप्त होने के बाद में ही आयोग की तरफ़ से किसी भी समय पर आम जनता के साथ सांझा की जा सकती है.

इस तरह से आयोग दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से लेकर लगभग जनवरी में दो या तीन जनवरी के क़रीब तक चुनाव की तारीखों पर गहन विचार विमर्श करने में जुटा हुआ है. केवल इतना ही नहीं अपितु भाजपा की ओऱ से सबसे पहले तीनों निगम सीटों के लिए सियासी दिग्गजों को पर्यवेक्षक को कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त कर दिया गया है. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं पी सी सी अध्यक्ष सैलजा व नेता विपक्ष के द्वारा तीनों शहरों के माहौल व अपने दिग्गजों से मंथन में पुरी तरह से जुटे हुए हैं.

चुनाव आयुक्त डाक्टर दिलीप सिंह जी से बातचीत का अंश

चुनाव आयुक्त डाक्टर दिलीप सिंह जी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि आयोग पूरी तरह से अब तैयार है. हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द ही तारीखों का ऐलान कर दिया जाए और कोविड  महामारी को लेकर हर प्रकार की सावधानी भी सजग ढंग से पालना भी की जाए.

 

राजनितिक की गर्माहट का असर

यहां यह उल्लेखनीय है कि बहुत पहले से ही इस आगामी चुनाव की संभावना से जुड़ी सभी सभी जानकारी आपको हमारे द्वारा तैयार करके आप सब के बीच सांझा दी गई थी. अब तीनों नगर निगमों यानी पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में इन सियासी राजनीतिक पार्टियों के नेता ऐक्टिव होने के साथ ही सर्दी के मौसम के बावजूद भी राजनितिक की गर्माहट का असर बखूबी बनाए हुए हैं.

 

 

 

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts