सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पकौड़ा नाम का यह बच्चा, लोग भी ले रहे हैं जमकर चटकारे

नई दिल्ली | आपने अक्सर सुना होगा कि लोग अपने बच्चों का नाम किसी बड़े व्यक्ति, प्रसिद्ध स्थान या देवी- देवता के नाम पर रखते हैं. पर क्या आप लोगों ने कभी सुना है कि किसी व्यक्ति ने अपने बच्चे का नाम खाने की चीज के नाम पर रखा हों. ऐसा कारनामा एक ब्रिटिश माता-पिता ने करके दिखा दिया है. बता दें कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा है. भारत में लोग स्नैक्स के रूप में जमकर पकौड़ो का लुफ्त उठाते हैं.

Newborn Child Pakora

इस वजह से माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम रखा पकौड़ा

ब्रिटिश माता पिता ने अपने बच्चे का नाम इसलिए पकौड़ा रखा है क्योंकि उन्हें यह काफी पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से यह खबर वायरल हो रही है, लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस रेस्टोरेंट के मालिक ने फेसबुक के जरिए बताया क्या की यह ब्रिटिश दंपत्ति हर बात उनके रेस्टोरेंट में आते हैं. उन्होंने अपने नवजात शिशु का नाम भी उनके रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाली एक डिश के नाम पर रखा है. यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह कौन सी डिश है, तो यह पकोड़े के अलावा और कुछ नहीं है.

तेजी से यह खबर सोशल मीडिया पर हों रही है वायरल

रेस्टोरेंट्स ने नवजात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है पकौड़ा. हम आपसे मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते.

साथ ही, रेस्टोरेंट के मालिक ने एक बिल की रसीद भी शेयर की, इसमें कुछ और व्यंजनों के नाम भी शामिल थे. इस बच्चे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. लोग बच्चे को बधाइयां देने पर लगे हुए हैं एक यूजर ने लिखा कि यह मेरे दो बच्चे हैं चिकन और टीका.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.