Post Office की इस स्कीम में मिल रहा है एफडी से भी ज्यादा ब्याज, जानिये डिटेल

नई दिल्ली, Post Office Scheme | जब भी निवेश का जिक्र सामने आता है तो सबसे पहले आपके मन में एलआईसी और डाकघर की स्कीम ध्यान आती है. भारत में अधिकतर लोग डाकघर में निवेश करना पसंद करते हैं. डाकघर एक सरकारी संस्था है, जिस वजह से यहां निवेश एकदम सुरक्षित है. निवेशकों को अपने पैसे डूबने का कोई भी खतरा नहीं रहता. इसके अलावा, इसमें बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज दिया जाता है. आज की इस खबर में हम आपको डाकघर की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में जानकारी देंगे. जिसमें आपको अधिक से अधिक ब्याज दर मिलेगी. साथ ही, आपको चक्रवर्ती ब्याज भी मिलेगा.

Post Office

जानिये NSC पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में

इस स्कीम का नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) है. यह डाकघर की एक लोकप्रिय स्कीम है. जो 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती हैं. यदि आप एक बार इस स्कीम में पैसा जमा करते हैं तो आप 5 साल के बाद ही इसे निकाल सकते हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो NSC पैसा कमाने का एक बेहतर जरिया है. दो लोग मिलकर भी NSC का लाभ ले सकते हैं. इस पर बैंक एफडी के मुकाबले में ज्यादा ब्याज मिलता है. इसका निर्धारण केंद्र सरकार की तरफ से हर तिमाही पर किया जाता है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

मिल रहा है बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज  

मौजूदा समय में सरकार की तरफ से इस स्कीम पर 6.8% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इस स्कीम में आप मात्र 1 हजार रूपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, अधिकतम निवेश की कोई भी सीमा नहीं है. यदि आप आज हजार रुपए की एनएससी खरीदते हैं तो 5 साल बाद आपका निवेश बढ़कर 1389 हो जाएगा. वहीं, यदि आप आज 10 लाख रूपये इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो 5 साल बाद आपका निवेश 13.89 लाख रूपये हो जाएगा.

समय से पहले आप इसमें केवल तीन शर्तो मे ही पैसा निकाल सकते हैं. पहला जमाकर्ता की मृत्यु होने पर, दूसरा अदालत के आदेश पर और तीसरा किसी गिरदावरी द्वारा NSC जब्त कर लेने पर. यदि कोई 1 साल के अंदर ही अपनी NSC तुड़वा लेता है, तो केवल उसकी फेस वैल्यू ही अदा की जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.