फरीदाबाद: सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर महिला के गले में मारा चाकू, हालत गंभीर

फरीदाबाद । फरीदाबाद में फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. बल्लभगढ़ के ऊंचागांव में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर एक महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया. युवती को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है.

Faridabad Police in Hotel

बता दे कि उस महिला की नस न काटने के कारण समय रहते डॉक्टर्स के सही उपचार से उसे बचाया जा सका . प्रेमनगर कॉलोनी की  रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती थी. लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी चली गयी इसलिए वह घर पर ही रहती थी.साथ ही यह भी बताया कि महावीर कॉलोनी का रहने वाला भोला नाम का युवक उसे कई सालों से परेशान कर रहा था.

पहले तो महिला उसे नजरअंदाज करती रही, लेकिन बाद में वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा. उसके मना करने के बाद भी वह उसके घर आता और शादी के लिए दबाव बनाता. भोला ने उसे धमकी भी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा. बीती रात भोला उसके घर में घुस गया और युवती के गले पर चाकू से वार करके फरार हो गया.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts