पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहको को शानदार तोहफा, FD की ब्याज दरों में इजाफा

नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. यदि आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक है तो आज यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. वही बैंक की तरफ से बढ़ी हुई ब्याज दरें 13 सितंबर से लागू की जा चुकी है. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी साझा की गई है.

Punjab National Bank PNB Bank

पंजाब नेशनल बैंक ने किया ब्याज दरों में इजाफा

बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए कुछ खास समय अवधि की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. वही सुपर सीनियर सिटीजन के लिए सभी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के अनुसार बैंक ने 2 करोड रुपए तक की एफडी की ब्याज दरों में 0.30% का इजाफा किया है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.6% और सीनियर वरिष्ठ के लिए ब्याज दर 6.9 परसेंट निर्धारित की गई है. 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.5% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. वही 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.75% की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन – 3.50 फीसदी
  • 15 से 29 दिन – 3.50 फीसदी
  • 30 से 45 दिन – 3.50 फीसदी
  • 46 से 90 दिन – 3.75 फीसदी
  • 91 से 179 दिन – 4.50 फीसदी
  • 180 से 270 दिन – 5.00 फीसदी
  • 271 से  1 साल – 5.00 फीसदी
  • 1 साल – 6.00 फीसदी
  • 1 साल से 404 दिन – 6.00 फीसदी
  • 405 दिन – 6.60 फीसदी
  • 406 दिन से 2 साल – 6.00 फीसदी
  • 2 से 3 साल – 6.10 फीसदी
  • 3 से 5 साल – 6.25 फीसदी
  • 5 से 10 साल – 6.45 फीसदी
  • 1111 दिन – 6.25 फीसदी
यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दरे

  • 7 से 14 दिन – 3.80 फीसदी
  • 15 से 29 दिन – 3.80 फीसदी
  • 30 से 45 दिन – 3.80 फीसदी
  • 46 से 90 दिन – 4.05 फीसदी
  • 91 से 179 दिन – 4.80 फीसदी
  • 180 से 270 दिन – 5.30 फीसदी
  • 271 से 1 साल – 5.30 फीसदी
  • 1 साल – 6.30 फीसदी
  • 1 साल से 404 दिन – 6.30 फीसदी
  • 405 दिन – 6.90 फीसदी
  • 406 दिन से 2 साल – 6.30 फीसदी
  • 2 से 3 साल – 6.40 फीसदी
  • 3 से 5 साल – 6.55 फीसदी
  • 5 से 10 साल – 6.45 फीसदी
  • 1111 दिन – 6.55 फीसदी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.