शनिदेव बढ़ाएंगे इन राशि के जातकों की समस्याए, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष | शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है. जिस व्यक्ति पर भी शनि की दृष्टि पड़ती है, उसके जीवन की परेशानियां बढ़ जाती है. शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. बता दें कि 23 अक्टूबर तक शनिदेव वक्री अवस्था में रहेंगे. जिस वजह से कुछ राशि के जातकों की परेशानियां अब बढ़ने वाली है. इन राशियों को 23 अक्टूबर तक विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है.

SHANI DEV

 

इन राशि के जातकों की बढ़ने वाली है परेशानियां 

कुंभ राशि :- इस राशि के जातकों के धैर्य में कमी रहेगी, आप संयम से काम लें. कार्य क्षेत्र में भी अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. खर्चों में खूब वृद्धि होगी, वहीं, आय के साधनों में भी कमी आ सकती है.

धनु राशि :- इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी. जातकों को शांत रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें. वस्त्रों पर खर्च अधिक बढ़ सकता है, ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

तुला राशि :- इस राशि के जातकों का मन परेशान रह सकता है. मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें. वहीं, संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपका दैनिक जीवन भी व्यवस्थित होगा, स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि :- इस राशि के जातक काफी निराश रहने वाले हैं. जिस वजह से असंतोष के भाव बढ़ेंगे. खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. वहीं, आत्मविश्वास में कमी आएगी. अफसरों से भी मतभेद हो सकता है. वाहन के रखरखाव की वजह से आपका खर्च बढ़ने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.