पैट्रोल पंप मालिक ने आंदोलन कर रहे किसानों को फ्री डीजल देने का किया ऐलान, सरकार की उल्टी गिनती शुरू

जींद । कृषि विरोध के तीन कानूनों को लेकर दिल्ली में आंदोलन (Kissan Aandolan) कर रहे किसानों को हरियाणा वासियों से संपूर्ण रूप से सहायता मिलनी शुरू हो गई है. इस मामले में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के विधान सभा क्षेत्र यानी उचाना के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने दिल्ली धरने के लिए समर्थन पर जा रहे किसानों के ट्रैक्टरों (Tractors) में मुफ्त डीजल डालने का बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है. ऐसे में पैट्रोल पंप के मालिक महिपाल लोहान जी ने अपने बयान में कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं, इसलिए मैं सिर्फ़ अपना फर्ज अदा कर रहा हूं.

PETROL

हम आपको यहां एक मुख्य जानकारी से अवगत करा दें कि हरियाणा के जींद जिले में उचाना विधान सभा सीट से राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) विधायक चुन कर गए हैं. पहले इस क्षेत्र की सर्वजातीय दाड़न ने दिल्ली कूच शुरू किया था. किन्तु ,अब पेट्रोल पंप के मालिक भी मदद करने के लिए सामने आ गए है. पेट्रोल पंप के मालिक ने संवाद के समय कहा कि जब तक दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन करते रहेंगे तब तक वहां जाने वाले ट्रेक्टर को मेरी ओर से फ्री में तेल मिलता रहेगा.

किसान का बेटा होने का कर रहा हूं ,फर्ज़ अदा

उन्होंने आगे बताया कि ‘मैं खुद एक किसान का बेटा हूं, इसलिए किसानों की मदद करके , मै केवल उनके प्रति अपना फर्ज निभा रहा हूं’. फ़िर उन्होंने कहा कि आज 10 ट्रैक्टरों में तेल डालकर उन्हें दिल्ली की ओर रवाना किया है और आगे भी इस मामले में मदद चलती रहेगी. जींद के उचाना से ही बीते बुधवार को खाप भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. ऐसे में अब इस मामले मै खाप, ग्रामीण और सामाजिक संस्थाएं किसान आंदोलन को सहयोग करने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है.

जे जे पी ( JJP) की उलटी गिनती हुई शुरू 

वहीं दूसरी ओर हिसार जिले के हांसी हलके में किसानो का साथ देने के लिए राघो खाप के प्रतिनिधियों ने जाट धर्मशाला में अपने स्तर पर एक मीटिंग का आयोजन किया था. यहां खाप नेताओं ने किसान आन्दोलन के समर्थन में हर एक संभव सहयोग करने की बात जाहिर की है.

खाप नेताओं ने स्पष्ट रूप कहा है कि जिस दिन जे जे पी ने अपनी मूल विचारा धारा को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था, उसी दिन से इस पार्टी की उल्टे दिन लगने शुरू हो गए थे. ऐसे में अब उन्होंने जे जे पी को प्राइवेट कंपनी की तरह काम करने वाले पार्टी के भूमिका निभाता हुए बताया और साथ ही साथ कहा कि इस सरकार की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts