हरियाणा में सोलर पंप योजना पर लगा ब्रेक, वंचित किसानों के सामने 25 अक्टूबर तक ये 3 ऑप्शन

रोहतक | सोलर पंप योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. रोहतक एडीसी एवं मुख्य परियोजना अधिकारी महेंद्रपाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय द्वारा सोलर पंप लगाने से मना करने वाली 6 कंपनियों के वर्क ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें जिलें के 578 किसानों के आवेदन शामिल हैं. बता दें कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा सरल पोर्टल पर गत 23 अगस्त 2022 को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 3 HP से 10 HP सोलर वाटर पंपिंग कनेक्शन के लिए 20 हजार आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

Solar Tube Well haryana

मुख्य परियोजना अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि अब किसान 25 अक्टूबर तक तीन ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. पहले ऑप्शन में किसान नई फर्म के साथ संशोधित वर्क ऑर्डर स्वीकार कर सकता है जबकि दूसरे ऑप्शन में किसान अपना लाभार्थी हिस्सा वापस ले सकते हैं तो वही तीसरे ऑप्शन में किसान नए रेट फाइनल होने तक इंतजार कर सकते हैं जिसके लिए शर्त होगी कि अगर एमएनआरई, भारत सरकार द्वारा नए टेंडर में रेट में बढ़ोतरी होती है तो किसानों को बढ़े हुए लाभार्थी हिस्से का भुगतान करना पड़ेगा.

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यालय द्वारा जिन 6 कंपनियों जो कि शक्ति पंप्स लिमिटेड (8310), टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड (3757), हिमालया सोलर (531), स्पेन पंप्स लिमिटेड (31) और सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (7) पंप (ईईएसएल के माध्यम से एमएनआरई, भारत सरकार द्वारा जो रेट निर्धारित किए गए थे) वो रेट 31 मई 2022 को समाप्त होने व कच्चे माल की लागत में अधिक बढ़ोतरी की वजह से 12,683 सोलर पंप लगाने से साफ इंकार कर दिया है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

महेंद्रपाल ने बताया कि मुख्यालय ने कंपनियों द्वारा सरेंडर किए गए वर्क ऑर्डर को रद्द कर दिया है. उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सरेंडर किए गए सोलर वाटर पंप के लिए 4 कंपनियों मैसर्स ओसवाल पंप्स, मैसर्स सहज सोलर प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स रोटोमैग मोटर्स एवं कंट्रोलर लिमिटेड को वर्क ऑर्डर किए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.