ज्योतिष, Govardhan Puja 2022 | हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन की पूजा की जाती है. वैसे तो गोवर्धन की पूजा दिवाली के अगले दिन होती है लेकिन इस बार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन की पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी. आपको बता दें 27 साल बाद ऐसा हुआ है कि दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं की जा रही है. गोवर्धन पूजा के दिन लोग 56 या 108 तरह के पकवान बनाते हैं और भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है. इन पकवानों को ‘अन्नकूट’ कहते हैं. वहीं बता दें, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है.
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
- गोवर्धन पूजा प्रातः काल मुहूर्त – 06:29 AM से 08:43 AM
- अवधि – 02 घंटे 14 मिनट
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 PM बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 PM बजे
गोवर्धन पूजा की विधि
जिस दिन गोवर्धन पूजा होती है उस दिन सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं. इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दिपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें. माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से सालभर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है.
