T20 World Cup Points Table 2022: भारत की हार के बाद, पाकिस्तान का खुला खाता

स्पोर्ट्स | T20 World Cup 2022 में बार-बार कुछ नया देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ ग्रुप-1 में बारिश की वजह से मुकाबले रद्द हो रहे हैं तो दूसरी ओर ग्रुप-2 में हर मैच रोमांचक अंदाज में अपने अंजाम तक पहुंच रहा है. टी20 विश्व कप 2022 में कुछ मजेदार नतीजे देखने को मिल रहे हैं. अब विश्व कप की सेमीफाइनल रेस ज्यादा रोचक होने वाली है. बता दें टीम इंडिया की पहली हार के बाद ग्रुप-2 की स्थिति मजेदार हो गई है, जहां अब हर टीम के पास किसी न किसी तरह से मौका है.

Asia Cup India Team

बता दें रविवार 30 अक्टूबर को ग्रुप-2 के सुपर-12 राउंड में 3 मैच खेले गए, जिसमें पहले बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया. दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराया और इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया.

T20 World Cup Points Table 2022 Group-2

  • साउथ अफ्रीका – 5
  • भारत – 4
  • बांग्लादेश – 4
  • जिम्बाब्वे – 3
  • पाकिस्तान – 2
  • नीदरलैंड्स – 0

भारत की हार के बाद पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा है लेकिन ऐसे में भी पॉइंट्स टेबल को देखकर लगता है कि अभी भी पाकिस्तान के पास एक मौका है. इसके लिए उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts