Kisan Aandolan: किसानों के समर्थन में उतरे सपना चौधरी के पति वीर साहू, किया बड़ा ऐलान

सिरसा, नई दिल्ली | हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी के पति वीर साहू अब किसानों के हक़ लिए उनके समर्थन में अब खुल कर सामने आ गए हैं. ऐसे में आज हरियाणवी गायक वीर साहू अब किसानों के समर्थन में टिक्करी बॉर्डर पर उनका साथ देने के लिए वहां पहुंच गए हैं और वहां मौके पर पहुंच कर उन्होने आंदोलन (Kisan Aandolan) कर रहे किसानों को अपना समर्थन दे दिया हैं.

Sapna Choudhary 2

किसान के बेटे के रूप में टिक्करी बॉर्डर पर पहुंचे वीर साहू 

  1. इस बीच हरियाणवी गायक वीर साहू ने किसानों की मांगों को उचित ठहराते हुए हमेशा किसानों के साथ रहने की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा है कि एक किसान के बेटे के भूमिका निभाते हुए वे किसानों के इस आंदोलन में उनका साथ देने के लिए पहुंचे हैं.

वीर साहू ने पंजाब के किसानो को भेंट की पगड़ी भेंट

वीर साहू के द्वारा पंजाब आंदोलन करने के लिए आए किसानों को पगड़ी भेंट की गई है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि ‘मैं हमेशा किसानों का साथ खड़ा हूं. पंजाब और हरियाणा के किसान दोनों आपस में भाई भाई हैं’. उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि वे सब मेरे अपने ही है, मैं हमेशा किसानों के साथ दिन रात खड़ा हूं.

वीर साहू ने बातचीत का अंत करते हुए कहा कि किसानों की सेवा करने के लिए वो हमेशा तैयार हैं. वो जी जान से किसानों के साथ लगे हुए हैं. ऐसे में उनके योगदान से किसानों के लिए राशन व खाने पीने की भी व्यवस्था की गई थी. इस बीच वहां मौके पर बहुत अधिक संख्या में समर्थक भी वीर साहू के साथ प्रर्दशन स्थल पर पहुंचे थे.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts