Weather Update:कल से अगले दो दिन तक होगी बरसात, फिर 13 से धुंध दिखाएगी असर

जींद | अब प्रदेश में आने वाले समय में यानी शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज काफ़ी तेजी से बदल जाएगा. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 और 12 दिसंबर को कई हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है. इस बीच दिन का तापमान पहले से भी कम भी हो सकता है. अगर वर्तमान स्थिति की और गौर किया जाए तो हरियाणा के जिला हिसार में देर रात का तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

PARDUSHAN

मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा संवाददाताओं के साथ साझा की गई जानकारी में उनका कहना है कि 10 दिसंबर को सुबह कुछ इलाकों में धुंध भी पड़ सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बरसात होगी और विक्षोभ का असर अगर कम हो जाता है तो उस समय 13 दिसंबर से एक बार फिर से धुंध दस्तक दे सकती है. इस वर्ष ऐसा देखा जा रहा है कि पहाड़ों में ठंड हरियाणा से भी कम रही है. शिमला में रात का तापमान केवल 10. 4 डिग्री दर्ज किया गया यह तापमान सिर्फ सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है.

दिन का पारा सामान्य से सिर्फ चार डिग्री अधिक रहा

आई एम डी के मुताबिक नारनौल में दिन का पारा 29 .0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह तापमान वह है जो सामान्य तापमान से सिर्फ़ चार डिग्री अधिक रहा है. ऐसे में हिसार में दिन का तापमान 27.5 डिग्री रहा और साथ ही साथ में फरीदाबाद में यह पारा 28 डिग्री तक आंका गया है. 11 और 12 दिसंबर को हल्की बरसात यानी बूंदा बांदी की वजह से दिन के तापमान में कमी आ सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर आ सकता है नज़र

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा स्पष्ट रूप से सांझा की गई जानकारी में उनका कहना है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का मौसम पहले से भी अधिक हो सकता है यानी ठंड जोर पकड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहाड़ों पर इस समय बर्फबारी हो रही है. इसका असर बहुत बार मैदानी इलाकों में देखने को मिल जाता है. केवल इतना ही नहीं बल्कि कुछ और पश्चिम विक्षोभ दिसंबर में आने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts