IPL Auction 2023: इस आईपीएल में शार्दुल ठाकुर इस टीम के लिए खेलेंगे, यहाँ पढ़े अपडेट

स्पोर्ट्स डेस्क | हर साल IPL देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं. हर टीम खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाती है, जिसमें अब शार्दुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. बता दें इससे पहले आईपीएल 2022 में शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया है.

IPL Image

आईपीएल 2022 में ऐसा रहा शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रूपए में खरीदा था. वहीं, इस ऑलराउंडर के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2022 के 14 मैचों में शार्दुल ठाकुर ने 15 विकेट लिए. दरअसल, शार्दुल ठाकुर साल 2017 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं. अच्छे प्रदर्शन की वजह से उनका नाम लिया जा रहा है इसलिए हर कोई उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहता है लेकिन इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथ ये बाजी लगी है.

पिछले साल 10.75 करोड़ रूपए में बिके थे शार्दुल ठाकुर

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022  में शार्दुल ठाकुर के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स शामिल थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने इस भारतीय ऑलराउंडर को उस समय 10.75 करोड़ रूपए में अपने नाम किया था. गौरतलब है कि आईपीएल 2022 से पहले शार्दुल ठाकुर महेन्द्र सिंह धोनी  की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts