हिसार । गायकी इंडस्ट्री का उभरता सितारा है रेणुका पंवार. उन्होंने छोटी सी उम्र में ही इतने अधिक लोकप्रिय हरियाणवी गाने दिए हैं. हाल ही में उनका गाना “52 गज का दामन” बहुत अधिक लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने पर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वायरल हो रही है. उनके इस गाने ने पूरे हरियाणा और आसपास के राज्यों में धूम मचा रखी है.

वायरल वीडियो पर आए लगभग दो करोड़ व्यूज
लगभग 2 महीने पहले उनका यह गाना “52 गज का दामन” लांच हुआ था. इन दिनों इनकी इस गाने पर एक वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रही है. लगभग 2 करोड़ लोगों ने उनकी इस वीडियो को देखा है और खूब सराहा है.
सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर यह वीडियो शेयर की जा रही है. रेणुका पंवार ने 17 साल की आयु में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी और आज रेणुका गायकी इंडस्ट्री में अव्वल दर्जे पर पहुंच गई है.