भारतीय खिलाड़ी KL Rahul ने BCCI से मांगी शादी के लिए छुट्टी, जानिए किसके साथ लेंगे 7 फेरे

स्पोर्टस डेस्क | हर कोई जानता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी KL Rahul और अथिया शेट्टी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. वहीं, पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की चर्चा भी चल रही हैं. कहा जा रहा है कि कुछ ही समय में ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जिसके लिए केएल राहुल ने बीसीसीआई से छुट्टी भी ली है और उनकी छुट्टी अप्रूव भी हो गई है. बता दें आथिया शेट्टी दिग्गज बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और खुद भी एक्ट्रेस हैं.

K L Rahul

साल 2023 में जनवरी में कर सकते हैं शादी

शादी के वजह से केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ भारत में होने वाली तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसके साथ हीकेएल राहुल ने पर्सनल कमिटमेंट्स के लिए ब्रेक मांगा है इसलिए वह हाल ही में न्यूजीलैंड में नहीं खेलने गए हैं. उनकी कुछ फैमिली कमिटमेंट्स हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सुनील शेट्टी ने की शादी की पुष्टि

हाल में सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के रिलीज इवेंट पर बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पुष्टि की थी. सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि वह दोनों जल्द ही शादी करेंगे. इसलिए अब राहुल के ब्रेक को शादी से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी
Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts