पिता की तरह अर्जुन तेंदुलकर ने भी दिखाया कमाल, रणजी में राजस्थान के खिलाफ किया डेब्यू

स्पोर्ट्स डेस्क | रणजी में डेब्यू कर अर्जुन तेंदुलकर ने शतक लगाकर सबको सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी. बता दें आज से 34 साल पहले 1988 में पिता सचिन ने भी रणजी डेब्यू किया और अपने डेब्यू मैच में ही पहला शतक भी लगाया था. आज फिर पिता के कारनामें को बेटे ने भी दोहरा दिया.

Arjun Tendulkar

अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ किया डेब्यू

आज यानि 14 दिसंबर को अर्जुन ने रणजी में राजस्थान के खिलाफ डेब्यू किया. जिसमें उन्होंने 120 रन बनाए. 16 चौके और 2 छक्के लगाए हैं. बता दें अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

सचिन ने गुजरात के खिलाफ बनाए थे 100 रन

11 दिसंबर 1988 में सचिन ने मुंबई की ओर से गुजरात के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. उस समय सचिन सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

IPL में मुंबई से खेलते हैं अर्जुन

आपको बता दें, अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वह तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर IPLमें मुंबई इंडियंस की टीम में खेलते हैं लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts