ब्रेकिंग न्यूज़: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक फरीदाबाद एशियन अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद ।  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक रहस्य बनकर रह गयी है. जैसा कि सब जानते हैं सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा के फ्लैट में संदिग्ध परिस्तिथियों में मृत पाए गए थे. तभी से सुशांत के पिता केके सिंह सदमे में हैं. न्याय जा रहा है कि इस सदमे के कारण सुशांत के पिता को हार्ट अटैक आया था और उन्हें एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ वो अभी खतरे से बाहर हैं और साथ ही उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है.

Sushant Riya Photo

जाने मने फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल अकाउंट पर सुशांत के पिता की एक फोटो शेयर की थी. जिसमे वो हॉस्पिटल के बेड पर दिखाई दे रहे हैं . सुशांत के जीजा ओ पी सिंह फरीदाबाद के कमिश्नर हैं. सुशांत की मौत के बाद उनके पिता यहीं फरीदाबाद में रह रहे हैं. अभी सुशांत के पिता फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती हैं और ठीक हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार

साथ परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में उनकी देखभाल के लिए मौजूद हैं . सूत्रों के अनुसार बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा है. सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने पटना पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. फिलहाल सुशांत की मौत की जांच सीबीआई , ईडी और एनसीबी अलग – अलग एंगल से कर रही है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts