आज होगी हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण मीटिंग, बहुत कुछ होगा खास, जानिए

चंडीगढ़ । बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बहुत ही महत्वपूर्ण मीटिंग सुबह 11:00 बजे सचिवालय में होने जा रही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. इस बैठक में किसान आंदोलन के संबंध में मंत्रिमंडल के सदस्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

haryana cm office image

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सूत्रों से पता चला है कि आज सुबह 11:00 बजे होने वाली इस मीटिंग में मंत्री राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी सहित अनेक कई विभागों के महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विचार विमर्श करेंगे. इसके पश्चात यह कैबिनेट में पास होंगे. इसके अतिरिक्त हरियाणा में बनने वाले 11वें नगर निगम मानसरोवर के संबंध में भी मंत्री समूह में विचार विमर्श के पश्चात मुहर लग सकती है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts