80 करोड़ लोगों को अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन, केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली | शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें केन्द्र सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को नए साल पर नायाब तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी को मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले से हिंदुस्तान के 81.35 करोड़ लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.

Ration Depot

31 दिसंबर 2023 तक मिलेगी सुविधा

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लगभग साढ़े 81 करोड़ लाभार्थियों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त अनाज मिलेगा. उन्होंने बताया कि NFSA के तहत राशन प्रणाली में सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को बांटे जाने वाले अनाज के लिए अब कार्ड धारकों को कोई भुगतान नहीं करना होगा. केन्द्र सरकार इस पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी.

गरीबों को बड़ी राहत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के करीब साढ़े 81 करोड़ राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन डिपो से जहां तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल, दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं और एक रुपये प्रति किलो की दर से मोटा अनाज दिया जाता है. इसमें प्रत्येक सामान्य उपभोक्ता को हर महीने पांच किलो की दर से अनाज बांटा जाता है जबकि अंत्योदय वर्ग के उपभोक्ताओं को अनाज की यह मात्रा सात किलो प्रति व्यक्ति होती है.

फैसले का राजनीतिक महत्व

केन्द्र की मोदी सरकार के इस फैसले से जहां गरीब परिवारों को बड़ी राहत पहुंचेगी तो वही इसका राजनीतिक महत्व भी देखा जा रहा हैं क्योंकि 2023 में देश के नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.