टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल की ओर बढ़ाया कदम, देखिए प्वाइंट्स टेबल

स्पोर्ट्स डेस्क | भारत और बांग्लादेश  के बीच चल रहे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से मात मिली. इंडिया ने दो टेस्ट मैचौं की सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इसके साथ ही इस सीरीज को जीतने के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे के लिए एक और ठोस कदम बढ़ा दिया है. भारत की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं, पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है.

MATCH CRICKET

ICC WTC प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर भारत

भारत ने बांग्लादेश से जीत हासिल कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान को और भी मजबूत किया है. ऐसे में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम 58.93 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका 54.55 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 76.92 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर काबिज है.

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा ऑस्ट्रेलिया का सामना

आपको बता दें कि भारत बांग्लादेश के बाद अपनी ही घर में ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगा, जिसमें भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा. फिलहाल, अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज है, जिसमें साउथ अफ्रीका अपना पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है, वहीं, अगर वह दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका उलटफेर का शिकार होता है तो उसका फायदा भारत को होगा.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts