हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों के मानदेय में वृद्धि, अब मिलेंगे बीस हजार रूपए प्रतिमाह

चंडीगढ़ । भारत सरकार हमेशा से ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ ना कुछ योजनाएं निकालती रहती हैं. देश में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को केंद्र सरकार द्वारा श्रेष्ठ उपलब्धियों के आधार पर ध्यानचंद, अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए जाते हैं. हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के खिलाड़ी जो अर्जुन अवार्ड विजयी होते हैं, उन्हें 5,000 रुपए प्रति माह की दर से मानदेय दिया जाता है. वर्ष 2010 से ही हरियाणा सरकार ने यह नीति चलाई हुई है. अब हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने हेतु और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक बड़ा फैसला लिया है.

Haryana CM Press Conference

बढ़ाया गया खिलाड़ियों का मानदेय

हरियाणा सरकार ने हरियाणा के अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डियों के मानदेय को बढ़ा दिया है. हरियाणा सरकार द्वारा जनवरी 2021 से इन तीनों श्रेणियों के अवार्डियों का मानदेय 20,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं इसकी घोषणा की है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts