VIDEO: गुरुग्राम में महिला के साथ मारपीट, बाइक पर बैठने से किया मना तो पड़ोसी ने हेलमेट से किया लहूलुहान

गुरूग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बाइक पर बैठने से मना करने पर नशे में धुत युवक ने एक महिला को हेलमेट से हमला करके घायल कर दिया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के आरोपी की पहचान कमल के रूप में हुई है और वह महिला कमल के पड़ोस में रहती है. हादसे में हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Gurugram Mhila

स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के ऑटो से उतरने के बाद कमल उसके पास आया और दोनों में कहासुनी हो गई. कुछ देर बाद उसने अपने हेलमेट से उस पर हमला करना शुरू कर दिया. इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने आगे आकर कमल को पकड़ लिया और महिला को बचा लिया.

पीड़ित ने दिया ये बयान

इस हादसे को लेकर पीड़ित महिला ने कहा कि जब मैंने उसकी बाइक पर बैठने से मना किया तो उसने हेलमेट से मुझे मारा और ऑटो चालक को भी टक्कर मार दी. इस दौरान मेरे सिर से खून निकल रहा था. महिला ने कहा कि मैं पार्लर में काम करती हूं. साथ ही, महिला ने कहा कि जब मैं पहले जा रही थी तो उसने गाली दी एक बार उसने बड़ी बहन को भी गाली दी थी लेकिन कल जो उसने किया वह बहुत गलत था.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले को लेकर गुरुग्राम के एसीपी मनोज ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, जब वह घर आ रही थी तो उसके पड़ोसी कमल ने उसके साथ बदसलूकी की और हेलमेट से हमला कर दिया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.