PM Kisan Yojana: केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा 12वीं का किस्त का लाभ, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

नई दिल्ली, PM Kisan Yojana | पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ उठाने वाले किसानों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि मोदी सरकार इसी महीने किसानों के बैंक अकाउंट में इस योजना के तहत 12वीं किस्त ट्रांसफर करने वाली है. ऐसे में 12वीं किस्त के 2,000 रुपए के इंतजार में बैठे किसानों को अपने खातों का स्टेटस चेक करना जरूरी है. स्टेटस चेक करने के बाद ही किसानों को पता चल पाएगा कि उनके अकाउंट में 12वीं का किस्त का पैसा कब तक आएगा.

KISAN 2

सरकार के नियमानुसार, किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सितंबर से नवम्बर महीने के बीच किसानों के अकाउंट में जमा होती है. केन्द्र सरकार के हवाले से मिली सूचना के अनुसार सितंबर महीने में 12 वीं किस्त कभी भी किसानों के खातों में जमा हो सकती है. केन्द्र और राज्य सरकारों ने भी इस बारे में अप्रूवल प्रकिया शुरू कर दी है. कुछ राज्यों की सरकार ने 12वीं किस्त के लिए अप्रूवल दे दिया है जबकि अभी कुछ का पेंडिंग हैं.

ऐसे में किसानों के लिए अपना स्टेटस चेक करना जरूरी है. इस योजना के तहत लाभ उठाने वाले किसानों को अपना स्टेटस चेक करने के लिए पहले किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. नीचे आपको स्टेटस और उनके मतलब बताए गए हैं…

1. अगर आपके स्टेटस मे Waiting for approval by state लिखा दिखाई दे तो इसका मतलब है कि राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है.
2. अगर स्टेटस मे Request for transfer लिखा नजर आ रहा है तो इसका मतलब है कि राज्य की तरफ से लाभार्थी का डेटा चेक कर लिया गया है और केन्द्र सरकार से राशि जमा करने के लिए अनुरोध किया गया है.
3. अगर आपको FTO is Generated & Payment Confirmation is Pending लिखा नजर आए तो समझिए कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुछ दिन में आपके अकाउंट में राशि जमा हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में 2-2 हजार की तीन किस्त देती है. इस योजना के तहत किसानों को अब तक 11 किस्तों का लाभ मिल चुका है. वहीं इस बार 12वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने E-KYC प्रकिया पूरी की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.