कभी सोचा V शेप में क्यों उड़ते हैं पक्षी, आइए जानते हैं इसके पीछे की बेहद रोचक वजह

अजब गजब | आसमान में बहुत बार आपने पंछियों को उड़ता हुआ देखा होगा, पर क्या आपने ध्यान दिया कि ये पंछी V शेप में उड़ते हुए क्यों नजर आते है. यह सिर्फ देखने में अच्छा नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे साइंस भी है. आइए हम आज आपको इसकी वैज्ञानिक वजह के बारे में विस्तार से बताते है.

Bird V Shape Flying

कम ऊर्जा लंबी दूरी

दरअसल पक्षियों का V शेप में उड़ना एक स्मार्ट तकनीक है. जब कोई पक्षी उड़ता है, तो उसके पंख हवा को नीचे की ओर धकेलते है. इससे उसके पीछे एक खास तरह की हवा बनती है, जिसे ‘अपवॉश’ कहते है. पीछे उड़ने वाले पक्षी इसी हवा का फायदा उठाते है, जिससे उन्हें उड़ने में कम ताकत लगती है. इस प्रकार पूरा झुंड कम ऊर्जा में लंबी दूरी तय करता है.

सीधी लाइन में न उड़ने का कारण

अगर पक्षी एक सीधी लाइन में एक-दूसरे के पीछे उड़ते है तो इससे पक्षी को डाउनवॉश का सामना करना पड़ता है. इससे हवा नीचे की तरह धकेली जाती है, जिससे पक्षी की उड़ान मुश्किल हो जाती है. इसी समस्या से बचने के लिए पक्षी V शेप में बनाते है और फिर उड़ान भरते है. दरअसल, V शेप में उड़ने वाले पक्षी प्रवासी होते है और उन्हें ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में उनका ऊर्जा बचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है.

टीमवर्क, लीडर और कम्युनिकेशन

पक्षियों के झुंड में V शेप उड़ने पर सबसे आगे उड़ने वाला पक्षी सबसे ज्यादा थकता है. इसीलिए पक्षी बार-बार अपनी जगह बदलकर लीडर बनते है, ताकि सबको आराम मिल सके. इस फॉर्मेशन में उड़ने से पक्षी एक-दूसरे को आसानी से देख सकते है और तालमेल बनाए रखते है. इस प्रकार वे एक-दूसरे की मदद से लंबी यात्रा पूरी करते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.