जींद में दिल दहला देने वाली घटना- पिता ने की अपने 5 बच्चो की हत्या

  • पिता ही निकला अपनी संतान का क़ातिल, बेरहमी से ली अपने पांचों बच्चों की जान

आज समाज में आये दिन जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनायें देखने को मिलती हैं, जो अक्सर दिल को दहला देने वाली होती हैं. ऐसी ही एक घटना जींद जिले में देखने को मिली है जहाँ एक पिता ने पिछले 5 सालों में अपने 5 बच्चों को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारने में जरा भी संकोच नहीं किया. जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव डिडवाड़ा निवासी जुम्मा पिछले 5 सालों से एक तांत्रिक के सम्पर्क में था जिसके चलते उसने ऐसा किया.

Crime Image

बीती 17 जुलाई को उसकी 2 लड़कियां गायब हुई थी. जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने दर्ज करवाई थी. उन बच्चियों की लाश हांसी- बुटाना लिंक नहर से मिली जिसे देखकर पुलिस को उनकी हत्या का शक हुआ. बाद में, तफ्तीश हुई तो जुम्मा ने पंचायत के सामने अपने पांचो बच्चों की हत्या का जुर्म कबूला. मरने वाले बच्चों में 3 लड़कियां व 2 लड़के बताये जा रहे हैं .उसने अपने बच्चों की हत्या करने का कारण गरीबी का हवाला दिया है हालांकि गाँव वालों के अनुसार ऐसा उसने तांत्रिक के कहने पर किया है.

खैर कारण कोई भी हो, परन्तु ऐसे निर्मम अपराध को अंजाम देकर उसने पिता और सन्तान के वात्सल्यपूर्ण पवित्र रिश्ते का भी अपमान किया है. वहीं दूसरी तरफ यह घटना सुनकर कानों पर विश्वास नहीं हो रहा. परन्तु कटु सच्चाई तो यही है कि उसने अपने पांचों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि अभी उसकी पत्नी छठे बच्चे की गर्भवती है. वैसे आरोपी जुम्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है क्योंकि पुलिस को इस अपराध में और भी लोगों के शामिल होने का शक है. फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts