हिसार में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति, मिठाई की नई दुकान का किया उद्घाटन

हिसार | अपने छोटे कद की वजह से देश-दुनिया में विशेष पहचान बना चुकी महिला ज्योति सोमवार को हिसार दौरे पर पहुंची, जहां वह मिठाई की नई दुकान ‘गोहाना जलेबी स्वीट्स’ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई. दरअसल, हम विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति के बारे में बात कर रहे है. बता दें कि ज्योति का कद 2 फुट यानी करीब 24.7 इंच है और उनका वजन 5KG है. ज्योति को देखने के लिए वहां लोगों की खूब भीड़ इकट्ठा हुई. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे.

Jyoti Amge

लोगों को दिया प्रेरणादायक संदेश

ज्योति ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है. हाल ही मै उसने M.A. पूरी की है. उसने कहा कि कम हाइट को उसने कभी अपनी सफलता के आड़े नहीं आई, बल्कि इस हाइट पर ही मुझे विश्व में पहचान मिली है. कम हाइट वाले लोगों को प्रेरणा देते हुए उसने कहा कि अगर आपकी हाइट कम है तो यह मत सोचिए कि आप कुछ कर नहीं सकते. हम सब कुछ कर सकते है, हम किसी से कमजोर नहीं है.

बिग बॉस में आ चुकी नजर

ज्योति ने कहा कि पहले वह अपनी हाइट को लेकर काफी चितिंत थी, लेकिन उसकी इस हाइट ने उसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है. उसने एक इटेलियन शो होस्ट किया और हॉलीवुड फिल्म ‘लेग जिंडो’ में भी अभिनय किया है. उसका नाम 2009 से 2015 तक लगातार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज रहा है. इसके अलावा, उसे बिग बॉस – 6 में गेस्ट के रूप बुलाया जा चुका है और 2009 में उस पर बॉडी शॉक, टू फीट टॉल टीन नाम की डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है.

यह भी पढ़े -  चौकोर या रैक्टेंगुलर टुकड़ों में क्यों बंटी होती है चॉकलेट, जानें इसके पीछे छिपे गजब के साइंस की कहानी

मंत्री रणबीर गंगवा ने की तारीफ

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह उनकी ज्योति से दूसरी बार मुलाकात है. इससे पहले जब ज्योति 18 साल की थी, तब वह उनके घर गए थे. उन्होंने कहा कि भले ही ज्योति की हाइट छोटी है, लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने ज्योति की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.