शख्स ने 1 मिनट में पुरानी साड़ी से बना डाली रस्सी फिर 50 में बेची, देखे वीडियो वायरल

वायरल डेस्क | सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गजब का जुगाड़ लगाया गया है. शख्स ने पुरानी साड़ी से रस्सी बना डाली. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.

old saare viral video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जबरदस्त जुगाड़ वाला वीडियो

आप ने इंटरनेट पर कई ऐसे जुगाड़ू वीडियो देखे होंगे. जहां अक्सर लोग पुराने सामानों से कुछ नई चीजें बनाते हुए नजर आते हैं. ऐसे ही इस वीडियो में एक आदमी ने पुरानी साड़ी से रस्सी बना डाली. इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा द्वारा शेयर किया गया है. करीब 2 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले शख्स साड़ी को चार हिस्सों में फाड़ता है.


फिर बाइक पर लगी घुमाने वाली मशीन में लगा देता है.इसके बाद एक शख्स मशीन को घुमाता है और दूसरा साड़ी का कोना पकड़ कर खड़ा हो जाता है. जैसे ही शख्स साड़ी को घुमाता है वह रस्सी में तब्दील हो जाती है. करीबन 1 मिनटतक घुमाने के बाद साड़ी रस्सी में कन्वर्ट हो जाती है. इस वीडियो को आईपीएस ने 9 मार्च को ट्विटर पर शेयर किया था. जिसे अब तक 86000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 9000 से ज्यादा लाइक और दो हजार से ज्यादा रिट्वीट्स भी हो चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.