विदेशी सरजमीं पर जगमगाया अंबाला का दीपक, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल; बेहद संघर्ष भरी है दास्तान

अंबाला | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां अंबाला जिले के गांव शाहपुर के रहने वाले दिव्यांग दीपक सैनी ने अपनी जिंदगी में हौसले की ऐसी मिसाल जलाई कि आज उसकी चमक गोल्ड मेडल के रूप में सामने आई है. उन्होंने विदेशी सरजमीं पर शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन कर दिया है.

Deepak Saini

बेहद संघर्ष भरी है दास्तां

दीपक सैनी ने दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट्स वेंट में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस प्रतियोगिता में 36 देशों से 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. गोल्ड मेडल जीतने की खुशी पर उन्होंने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. अब उनका अगला लक्ष्य अमेरिका में 2028 में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में गोल्ड जीतना है.

एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक सैनी ने बताया कि बचपन में गंभीर बीमारी की वजह से उन्हें अपने दोनों पैरों को गंवाना पड़ा था. फिर पिता की मौत ने जिंदगी का रूख ही बदल दिया लेकिन इसके बाद उनकी मां और भाई ने उन्हें हर कदम पर सहयोग दिया. उन्होंने बताया कि घर पर शूटिंग की बारिकियां सीखने के बाद आगे कुरूक्षेत्र जिले की एक अकेडमी में प्रशिक्षण हासिल किया और नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पदक जीतने में सफल रहे. आज वह गांव शाहपुर में थर्ड-आई नाम से शूटिंग अकादमी चला रहे हैं और यहीं पर प्रेक्टिस भी कर रहे हैं. उनकी एकेडमी में आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों युवा प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, साढ़े 4 साल के बच्चे ने 2 मिनट में झंडे देखकर बताएं 195 देशों के नाम

कैबिनेट मंत्री का जताया आभार

दीपक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने करियर की शुरुआत से ही उनकी हर कदम पर मदद की हैं. शुरुआत से ही उनका भरपूर सहयोग रहा है. अब गोल्ड मेडल जीतने पर वह अनिल विज का आशीर्वाद लेने उनके निवास स्थान पर गए थे. उन्होंने फिर से 11 हजार रुपए देकर उनकी आर्थिक मदद की. दीपक इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग ले चुके हैं. 2017 में थाईलैंड में आयोजित हुई विश्व कप शूटिंग में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. दिल्ली में 2023 में आयोजित हुई वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स में दीपक ने कांस्य पदक जीतकर अंबाला और हरियाणा का गौरव बढ़ाया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.