किसान बिल के विरोध के चलते कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

अंबाला I कृषि विधेयक को लेकर किसानों का आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.वो इसके विरोध में हड़ताल,बन्द जैसे आंदोलन कर रहे हैं.पंजाब व हरियाणा राज्य में यह विरोध अधिक तूल पकड़ता जा रहा है.इस बिल के विरोध में पंजाब राज्य के द्वारा रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है जिसके चलते 24,25 व 26 सितम्बर को पंजाब में रेल सेवा बाधित रहेगी.

Railway Station

इसलिए भारतीय रेलवे के अंबाला मंडल ने पंजाब को जाने वाली 26 अप-डाउन ट्रेन यानि हर रोज आवाजाही वाली और 9 पार्सल ट्रेनों को 3 दिन के लिए रद्द किया है. इन कैंसिल की गई ट्रेनों में कई लंबी दूरी की ट्रेन भी शामिल हैं जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है.यह जानकारी अंबाला स्टेशन के निदेशक बीएस गिल ने देते हुए कहा कि अगले तीन दिन तक आप ट्रेन में सफर करने के निर्णय को टाल दीजिये जिससे आपको असुविधा न हो.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

ये ट्रेनें हुई हैं रदद्

अम्बाला स्टेशन की जानकारी के मुताबिक रदद् हुई ट्रेनो में मुंबई से अमृतसर , नवीं जलपाईगुड़ी-अमृतसर , नांदेड़-अमृतसर , हरिद्वार-अमृतसर , जन शताब्दी एक्सप्रेस व जय नगर एक्सप्रेस , सचखंड एक्सप्रेस , कर्मभूमि एक्सप्रेस ,पश्चिम एक्सप्रेस , गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस के अलावा अन्य9 पार्सल ट्रेनें भी शामिल हैं.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts