मिस हरियाणा बनी अमनजीत सिंह कौर का अगला लक्ष्य मिस इंडिया बनना, स्पेन में रहता है परिवार

अंबाला | अभी हाल ही में फोरेवर स्टार इंडिया अवार्ड्स द्वारा आयोजित मिस अंबाला के ताज से नवाजी गई अंबाला की अमनजीत सिंह कौर (Amanjeet Singh Kaur) काफी चर्चाओं में थी. वहीं, अब मिस हरियाणा का ताज पहन कर उन्होंने अपने शहर का नाम रोशन किया है. जिस वजह से माता-पिता और बाकी रिश्तेदारों को भी काफी खुशी है. अब अमनजीत सिंह का अगला लक्ष्य मिस इंडिया है. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. दिसंबर में मिस इंडिया का फाइनल है.

Amanjeet Singh Kaur

स्पेन में रहती है अमनजीत सिंह

अमनजीत सिंह कौर ने बताया कि वह पिछले 20 साल से स्पेन में रह रही हैं. उनका जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ है. जब वह 6 महीने की थी तो माता पिता उसे स्पेन में लेकर आ गए. उसके बाद से ही वह स्पेन में ही रहने लगी. उनके पास ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री है. हालांकि, अंबाला से उनका जुड़ाव हमेशा से रहा है. माता-पिता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए वह अपने खुद के खर्चे के लिए कार्य करती हैं. वह ऑनलाइन कार्य करके अपने खुद के खर्चे निकालती हैं.

बचपन से ही था मॉडलिंग का शौक

अमनजीत कौर को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था. बचपन से ही अमनजीत को तैयार होना बहुत पसंद था. अमरजीत ने बताया कि सूट- सलवार पहनना काफी पसंद है. वहीं, जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई, वैसे-वैसे ही मॉडलिंग की तरफ आकर्षित होने लगी. उसके बाद अमनजीत ने फोटो शूट करवाना भी शुरू किया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- अंबाला जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 6 जून तक रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

अभी तक का सफर

अमनजीत कौर पिछले महीने में मिस अंबाला बनी थी. अमरजीत ने बताया कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की. 19 सितम्बर को ही मिस हरियाणा का ताज भी मिला है. दिसंबर में राष्ट्रीय लेवल के मिस इंडिया में भी भाग लेंगी. उनको अपने आप पर पूरा भरोसा है कि इस लेवल को भी वह पार कर जाएंगी.

पारिवारिक बैकग्राउंड

अमनजीत कौर के पिता स्पेन में नौकरी करते हैं और माता ग्रहणी है. माता और पिता स्पेन में लगभग 20 साल से हैं. दादा-दादी, नाना,-नानी, मामा-मामी और अन्य रिश्तेदार रहते हैं. वह तीन भाई बहन है. तीनों में वह सबसे बड़ी हैं. उनकी एक 15 वर्ष की छोटी बहन और 8 साल का भाई है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.