मिलनी में चाचा को मिला छोटा कंबल तो बिना दुल्हन लौटी बारात

अंबाला ।  बैंड बाजा और बारात लेकर पिंजोर से अंबाला कैंट डेंटल सर्जन पहुंचे. इनका मिली रसम को लेकर विवाद हो गया. जिसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा. बता दे कि कंबल की वजह से बात बिगड़ गई. लड़की वालों ने जो कंबल दूल्हे के रिश्तेदारों की मिलनी के लिए रखे थे, वह उन्हें पसंद नहीं आए.

DULHAN

मिलनी के कारण हुआ विवाद  बिना दुल्हन के साथ लौटा दूल्हा

दूल्हे के चाचा के मिलनी छोटे कंबल के साथ करा दी, जिससे कि विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों पक्ष फेरो की बजाय रात थाने पहुंच गए. बुधवार सुबह समझौता हुआ. लड़के वाले लड़की वालों की शादी की तैयारियां पर हुए खर्च की एवज में साडे चार लाख रूपये चुकाने के लिए राजी हो गए. वही कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से शिकायत की गई थी.

जिसके चलते दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया. बाद में दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया. दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया. इसलिए मुकदमा दर्ज करने की कोई कार्यवाही नहीं की गई. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर मिलनी पर बवाल कर दिया,  तो ससुराल में बेटी के साथ न जाने क्या-क्या करेंगे.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!