भिवानी के दो खिलाड़ियों ने कर्नाटक में लहराया परचम, विनय ने जीता स्वर्ण तो भास्कर को रजत

भिवानी | कर्नाटक में आयोजित YAI यूथ एंड जूनियर मल्टीक्लास चैंपियनशिप 2026 में भिवानी के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. गांव कसुंभी के रहने वाले विनय शर्मा और भास्कर शर्मा ने अंडर-15 गेम सेलिंग टेक्नो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए जिले के खाते में दो पदक जोड़े. विनय शर्मा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं इसी वर्ग में भास्कर शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है.

Bhiwani Sports

कोच नितीन ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दिया. उन्होंने कहा कि विनय और भास्कर खेल सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं और पूरी लगन के साथ अभ्यास करते हैं.

अभ्यास का मिला फायदा

कोच ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगे और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए और पदक जीतेंगे. अंकुरम पब्लिक स्कूल कसुंभी के डायरेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि विनय और भास्कर का खेलों के प्रति विशेष लगाव है. दोनों खिलाड़ी खेल के साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  CM सैनी भिवानी को देंगे 78 करोड़ की सौगात, 7 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी पहले भी कई पदक जीत चुके हैं और उनकी मेहनत को देखते हुए भविष्य में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है. स्कूल परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

खेल से जोड़ने की अपील

कर्मवीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन देने की है. उन्होंने आसपास के बच्चों से भी खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की. उनका कहना है कि नियमित अभ्यास और सही दिशा में मेहनत के जरिए युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.