भिवानी की साक्षी का एशियन गेम्स में दमदार आगाज, ओलिंपिक मेडलिस्ट को 5-0 से हराया

भिवानी | गांव धनाना की बॉक्सर साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है. जापान में मंगलवार को खेले गए महिला 51 किग्रा वर्ग के मुकाबले में साक्षी ने पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया. इस जीत के साथ साक्षी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. अब उनका अगला मुकाबला 24 सितंबर को होगा.

Boxer Sakshi Chaudhary

साक्षी के मुकाबले पर जापान के साथ भिवानी के धनाना गांव में भी नजरें टिकी थीं. परिवार ने घर पर टीवी पर पूरा मुकाबला देखा. जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

पूरे जोश में थी साक्षी

साक्षी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि मुकाबले की शुरुआत से ही उनकी बेटी पूरे जोश में दिखाई दी. सामने ओलिंपिक 2024 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट खिलाड़ी थी, लेकिन साक्षी ने दबाव में आए बिना शानदार प्रदर्शन किया और 5-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मनोज कुमार को उम्मीद है कि 24 सितंबर को होने वाले अगले मुकाबले में भी साक्षी इसी प्रदर्शन को जारी रखेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Chaudhary (@sak_.shi)

2012 में शुरू किया था सफर

साक्षी चौधरी भिवानी के गांव धनाना की रहने वाली हैं और पिछले 14 साल से बॉक्सिंग कर रही हैं. उन्होंने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था. कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद साक्षी ने अपना अगला लक्ष्य एशियन गेम्स को बताया था और इसके लिए लगातार तैयारी कर रही थीं. साक्षी के पिता मनोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां शीला देवी गृहणी हैं. परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं. साक्षी का भाई आर्मी में है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 85 साल के पूर्व सैनिक लालचंद ने कर दिखाया कमाल, 1200 में से पाए 965 अंक; अब इस बड़ी डिग्री पर नजर

खेल के साथ साक्षी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं. एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह एमबीए कर रही हैं. एशियन गेम्स के पहले ही मुकाबले में ओलिंपिक मेडलिस्ट को हराने के बाद अब उनकी नजर अगले दौर पर है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.