हरियाणा के धावक भाई- बहन की जोड़ी ने रचा इतिहास, जयपुर हाफ मैराथन में तोड़ा अपना ही रिकार्ड

भिवानी | हरियाणा के बच्चों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया दिया है. भिवानी के महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी भाई- बहन ने मैराथन में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. दरअसल, जयपुर में आयोजित हाफ मैराथन में हार्दिक ने 21 किलोमीटर की दूरी 1 घंटा 49 मिनट 18 सेकेंड में और लावण्या ने 21 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 6 मिनट 7 सेकेंड में पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया.

Hardik Lavnya

पिता को बच्चों पर गर्व

अपने बच्चों पर गर्व महसूस करते हुए पिता राजेश तंवर ने बताया कि वे खुद भी लंबी दौड़ के अच्छे धावक रह चुके है. इसी प्ररेणा से उन्होंने अपने बच्चों को भी हाफ मैराथन की ट्रेनिंग देना शुरू किया. वे रोजाना अपने बच्चों को 5 से 15 किलोमीटर तक दौड़ लगवाते है. उनका लक्ष्य है कि दोनों बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करें. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे पिछले दो साल से लगातार प्रैक्टिस कर रहे है. वे बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखते है, वे उन्हें केवल घर का बना पौष्टिक आहार ही खिलाते है. अब उनके बच्चे अपनी क्षमता को ओर निखारने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

जोरदार स्वागत

हार्दिक और लावण्या ने पहले भी बहुत उपलब्धियां प्राप्त की है. उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है. लावण्या ने 11 साल की में 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन 2 घंटे 3 मिनट में पूरी की थी. हार्दिक ने करीब 12 साल की उम्र में 15 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 18 मिनट 39 सेकेंड में पूरी की थी. उनकी इन उपल्बधियों के लिए पूरे देश को उन पर गर्व है. जयपुर से लौटने पर भिवानी स्थित उनके घर में परिवार और पड़ोसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. परिवार का कहना है कि उनके बच्चों की मेहनत और जज्बा आने वाले समय में उन्हे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.