भिवानी की बेटियों ने पाड़ दिया चाला, मुक्कों की बरसात कर 10 मिनट में जीते 2 गोल्ड मेडल

भिवानी | कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना सातवां गोल्ड मेडल जीत लिया है. जैस्मिन लांबोरिया ने महिला बॉक्सिंग की 57 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इससे पहले महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को शिकस्त देकर गोल्ड जीता था. इन दोनों जीत के साथ भारत के खाते में अब 7 गोल्ड सहित कुल 25 मेडल हो गए हैं, और भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है.

भारत के 8 और मुक्केबाज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे. शाम 4:15 बजे जदुमणि सिंह 55 किलोग्राम, रात 9 बजे साक्षी चौधरी 51 किलोग्राम, 9:15 बजे प्रिया घंघास 60 किलोग्राम, 9:30 बजे अरुंधति चौधरी 70 किलोग्राम, 10:15 बजे लवलीना बोरगोहेन 75 किलोग्राम, 10:45 बजे सचिन सिवाच 60 किलोग्राम, 11:15 बजे अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम और 11:45 बजे नरेंद्र बरवाल 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में अपने- अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे.

भिवानी की बेटियों ने पाड़ दिया चाला

हरियाणा की बॉक्सर प्रीति पहले भी कई बड़े मंचों पर देश का परचम लहरा चुकी हैं. उन्होंने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं 2024 पेरिस ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इसके अलावा 2026 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी गोल्ड अपने नाम किया. प्रीति फिलहाल एनएस एनआईएस पटियाला में ट्रेनिंग लेती हैं.

बॉक्सिंग के अलावा आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे. पूरे दिन में कुल 44 गोल्ड मेडल इवेंट्स होने हैं, जिनमें एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के 19, बॉक्सिंग के 14, ट्रैक व पैरा ट्रैक साइक्लिंग के 6 और जूडो के 5 फाइनल शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  भिवानी की प्रीति पंवार ने फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल पर निगाहें

जीते 2 गोल्ड मेडल

पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की 1500 मीटर टी54 स्पर्धा के फाइनल में भारत के रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर रहे, उन्होंने 3:23:59 मिनट का समय निकाला. पुरुष ट्रिपल जंप का फाइनल अभी जारी है, जिसमें भारत के सेल्वा प्रभु थिरुमारन और प्रवीण चित्रावले दावेदारी पेश कर रहे हैं. सेल्वा का पहला प्रयास 15.87 मीटर का रहा और वे फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं, जबकि प्रवीण का पहला प्रयास 16.05 मीटर का रहा और वे चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

वहीं, महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में भारत की रवीना गायकवाड़ को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. उन्हें रेस वॉकिंग नियमों के उल्लंघन के चलते तीन रेड कार्ड मिले, जिसके बाद उन्हें स्पर्धा से बाहर कर दिया गया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.