HSSC ग्राम सचिव परीक्षा देने जा रहे है तो ध्यान रखे इस चीज़ का, अन्यथा नहीं दे पाएंगे परीक्षा

भिवानी | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ़ से जनवरी माह की नौ व दस तारीख़ को रखी गई ग्राम सचिव की परीक्षा के लिए उपाय सुखबीर सिंह आर्य अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

उनके द्वारा साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना महामारी के चलते सभी कैंडिडेट्स को सैनिटाइजर व मास्क लाना आवश्यक है अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग करवाना भी आवश्यक है.

  • बैठक में उपायुक्त ने बताया है कि ग्राम सचिव की परीक्षा के लिए भिवानी में कुल 36 जगहों पर 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कर्मचारी चयन आयोगद्वारा जारी किए गए दिशा -निर्देशों के मुताबिक फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी होगी. परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
  • उन्होंने साफ तौर पर यह भी बताया कि यह परीक्षा कुल 40 हज़ार परीक्षार्थी देंगे और इसे सुबह के सत्र में 10:30 से 12:00 तक आयोजित किया जाएगा वहीं शाम के सत्र में से 3:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाना तय किया गया है. जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा.
  •  वहीं दूसरी ओर ऐलान कर दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरा और जैमर्स हर हालत में चालू रूप में ही होने चाहिए.
Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts