भिवानी: आयुर्वेद पर रिसर्च करने आई यूक्रेनी महिला, इन बातों से प्रभावित होकर अपनाया हिंदू धर्म

भिवानी | पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की पहचान सादगी से जानी जाती है. हरियाणा के जिला भिवानी में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर एक यूक्रेनी ईसाई महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया. आश्रम के प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि मारिया नाम की यूक्रेनी महिला भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद से प्रभावित होकर सोमवार को हालुवास गेट स्थित बाबा जहरगिरी आश्रम पहुंची और हिंदू धर्म की दीक्षा ली. वह काफी खुश है.

Karneshwari Bhiwani

बच्चे भी अपनाएंगे हिंदू धर्म

इस मौके पर हिंदू धर्म अपनाने वाली मारिया ने कहा कि अपने गुरु संगम गिरी के मार्गदर्शन में उन्हें सनातन संस्कृति की महानता को करीब से जानने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अगर वह अपने देश यूक्रेन जाएंगी तो वहां के लोगों को भारतीय संस्कृति की महानता से अवगत कराएंगी. कर्णेश्वरी के दो बेटे और एक बेटी हैं. वह भी कुछ महीनों बाद आश्रम आएंगे और हिंदू धर्म की दीक्षा लेंगे.

2016 में भारत आई थी मारिया

बता दें कि सनातन संस्कृति के प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से महामंडलेश्वर ने जर्मनी, इंग्लैंड, यूक्रेन समेत 8 देशों में अपने कई शिष्य बनाए हैं. आश्रम के प्रमुख महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर संगम गिरि महाराज द्वारा उन्हें हिंदू धर्म में दीक्षित करने के बाद उनका नाम कर्णेश्वरी रखा गया. कहा कि मारिया साल 2016 में भारत आई थीं. उस दौरान वह आयुर्वेद पर रिसर्च कर रही थीं.

हिंदू धर्म से हुईं प्रभावित

महामंडलेश्वर संगम गिरि महाराज ने आगे बताया कि कोरोना काल में मारिया करीब चार महीने तक भारत में रहीं और यहीं उन्होंने आयुर्वेद पर अपना शोध जारी रखा. मारिया ने भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद पद्धति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया. वह हिंदू धर्म से इतना ज्यादा प्रभावित हुईं की उन्होंने धर्म अपनाने का फैसला कर लिया.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!