रेपो रेट में कमी के बाद SBI ने भी किया ब्याज दरों में बदलाव, इतने सस्ते हुए होम लोन

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया गया था. इसके बाद, बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट में भी कटौती करनी शुरू कर दी है. इसी दिशा में अब भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से लेंडिंग रेट में 50 बेसिक प्वाइंट तक की बड़ी कटौती की गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

SBI State Bank Of India

SBI की तरफ से तोहफा

एसबीआई से पहले 12 जून को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से भी अपनी ब्याज दरों में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया गया था. इससे होम लोन काफी सस्ते हुए थे. रेपो रेट में कटौती होने से बैंकों को केंद्रीय बैंक से कम दरों पर लोन मिल रहा था, जिस वजह से होम लोन काफी सस्ते हो गए हैं. एसबीआई की तरफ से लैंडिंग लोन रेट्स में जो भी बदलाव किए गए हैं, वह 15 जून 2025 से लागू भी हो जाएंगे. एसबीआई होम लोन की ब्याज दर लेने वालों के सिबिल स्कोर के आधार पर 7.50% से 8.45% तक ब्याज लगाया जाता है

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

इस प्रकार मिलेगा लाभ

एसबीआई होम लोन मैक्सिकन ओडी ब्याज दर 7.75% और 8.70%. है. एसबीआई होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट से जुड़े हुए होते हैं. मौजूदा EBLR 8.15% है. अलग- अलग व्यक्तियों के लिए रेट ऑफ इंटरेस्ट उनके सिबिल स्कोर, लोन अमाउंट और अन्य फैक्टर आदि पर भी डिपेंड करता है.

एसबीआई की तरफ से अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को तत्काल प्रभाव से 8.65% से घटकर 8.15% कर दिया गया है. यह वह इंटरेस्ट रेट है जिसके आधार पर बैंक के विभिन्न फ्लोटिंग लोन रेट जिसमें होम लोन और एमएसएमई लोन शामिल होते हैं के लिए इंटरेस्ट रेट निर्धारित करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.