नई दिल्ली | केंद्र सरकार (Central Govt) के नेतृत्व में अब तक कई योजनाओं का संचालन किया जा चुका है. इसके तहत, लोगों को बिजनेस के लिए लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है. इसी में से कुछ योजनाएं ऐसी भी है, जिनके तहत यूजर्स को क्रेडिट कार्ड पेश किया जा रहा है. लघु सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के लिए ऐसी ही एक नई योजना लॉन्च की गई है, आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सरकार की नई योजना
जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट पेश किया गया था, तब 5 लाख रुपए तक की लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड पेश किए जाएंगे. इसको लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए थे. पहले साल 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे, ऐसा भी ऐलान भी किया गया. इसके अलावा, आपको इन कार्ड पर कई प्रकार की सुविधाओ का लाभ मिलने वाला है. अब सरकार की तरफ से इन योजनाओं को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
इस प्रकार पूरा होगा काम
क्रेडिट कार्ड के जरिए व्यवसाय करने वाले लोग हर दिन प्रबंधन के लिए भी पैसे ले सकते हैं. उदाहरण के लिए इक्विपमेंट सामान खरीदने और अन्य संबंधित वेबसाइट खर्चों को पूरा करने में भी क्रेडिट कार्ड काफी मददगार साबित हो रहे हैं. कई SME क्रेडिट कार्ड पर रिकॉर्ड कैशबैक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है. इनमें से कुछ कार्ड पर टर्म लोन रीपेमेंट पर रहता जैसी सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है.
बिजनेस कार्ड का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने से एमएसएमई को एक मजबूत क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में भी बड़ी मदद मिल सकती है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आप सरकार की स्कीम के तहत क्रेडिट कार्ड ले सकते है.
