अक्टूबर में बैंक जाने का बना रहे प्लान तो पहले चेक कर लें छुट्टी, वरना होगी परेशानी; देखें लिस्ट

नई दिल्ली | बैंक से जुड़े कई काम अब मोबाइल से घर बैठे हो जाते हैं, लेकिन आज भी कुछ ऐसे काम हैं जिनके लिए बैंक की ब्रांच तक जाना ही पड़ता है. अगर आपका भी अक्टूबर में बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान है, तो निकलने से पहले छुट्टियों का हिसाब जरूर देख लें. इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank

बता दें कि अक्टूबर में राष्ट्रीय और अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक अवकाश पड़ रहे हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि देशभर के सभी बैंक 16 दिन बंद रहेंगे. राज्य के हिसाब से त्योहारों और स्थानीय छुट्टियों में अंतर रहेगा.

दिल्ली में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

अब अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो अक्टूबर में कुल 8 दिन बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं. इनमें 4 रविवार के अलावा 2 शनिवार और 2 त्योहारी छुट्टियां शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको चेक, दस्तावेज या किसी दूसरे काम के लिए बैंक ब्रांच जाना है तो पहले अपने बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें. इससे बैंक पहुंचने के बाद वापस लौटने की परेशानी से बचा जा सकता है.

UPI और ATM चलते रहेंगे

बैंक की छुट्टी होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी. छुट्टी के दिन बैंक ब्रांच में होने वाले काम प्रभावित होंगे, लेकिन ज्यादातर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक UPI, ATM और नेट बैंकिंग के जरिए अपने कई जरूरी काम कर सकेंगे. अक्टूबर में बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो उसे छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लान करना बेहतर रहेगा.

देखें लिस्ट

तारीख दिन अवकाश / कारण
10 अक्टूबर शनिवार महीने का दूसरा शनिवार
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 अगस्त शनिवार अगरतला में बैंक बंद
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
19 अगस्त सोमवार महाअष्टमी और दुर्गापूजा
20 अक्टूबर मंगलवार विजया दशमी (दशहरा)
21 अक्टूबर बुधवार विजया दशमी (दशहरा)
22 अक्टूबर गुरुवार गंगटोक में बैंक बंद
23 अक्टूबर शुक्रवार गंगटोक में बैंक बंद
24 अक्टूबर शनिवार महीने का चौथा शनिवार
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजन, एक्सेसिन डे
29 अक्टूबर गुरुवार करवा चौथ
31 अक्टूबर शनिवार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.