कृप्या ध्यान दें! 2 अक्टूबर को UPI रहेगा चालू, फिर भी यहां अटक सकता पेमेंट

नई दिल्ली | रोजमर्रा की खरीदारी के लिए UPI पर निर्भर लोगों को 2 अक्टूबर को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. देश में UPI सर्विस बंद नहीं होगी, लेकिन मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की कुछ दुकानों पर डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं किया जा सकता है. मोबाइल रिटेलर्स से जुड़े संगठन ने इस दिन ‘No UPI Day’ के जरिए विरोध जताने का फैसला किया है.

UPI

इस विरोध के दौरान शामिल दुकानदार अपने UPI QR Code को ढक सकते हैं और ग्राहकों से दूसरे माध्यम से भुगतान करने के लिए कह सकते हैं. ऐसे में मोबाइल या उससे जुड़ी एक्सेसरीज खरीदने जा रहे लोगों के लिए कैश या दूसरा पेमेंट विकल्प रखना उपयोगी हो सकता है.

MDR को लेकर नाराजगी

मोबाइल रिटेलर्स की आपत्ति प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) को लेकर है. नई व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के पात्र मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाने की बात है. व्यापारियों का कहना है कि मोबाइल फोन की बिक्री में पहले से सीमित मार्जिन होता है. ऐसे में UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से कारोबार की लागत बढ़ सकती है. इसी वजह से वे मौजूदा Zero-MDR व्यवस्था को जारी रखने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में बदलाव, ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट

बंद हो सकते हैं UPI

2 अक्टूबर को UPI नेटवर्क बंद नहीं किया जाएगा. इसका मतलब है कि Google Pay, PhonePe, Paytm या दूसरे UPI ऐप सामान्य रूप से काम कर सकते हैं. फर्क सिर्फ इतना होगा कि ‘No UPI Day’ में हिस्सा लेने वाला मोबाइल रिटेलर उस दिन UPI से पैसे लेने से इनकार कर सकता है. जो व्यापारी इस विरोध में शामिल नहीं हैं, वहां सामान्य तरीके से QR Code के जरिए भुगतान किया जा सकेगा. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को UPI के जरिए पैसे भेजने पर भी इस विरोध का असर नहीं होगा.

रखें दूसरा ऑप्शन

2 अक्टूबर को मोबाइल फोन या एक्सेसरीज खरीदने की योजना है तो केवल UPI के भरोसे निकलने के बजाय दूसरा पेमेंट विकल्प साथ रखना बेहतर होगा. संबंधित दुकान विरोध में शामिल हुई तो वहां UPI भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए ‘No UPI Day’ को देशव्यापी UPI बंदी समझना सही नहीं है. यह मोबाइल रिटेलर्स की ओर से MDR व्यवस्था के विरोध में उठाया गया कदम है और इसका असर मुख्य रूप से विरोध में हिस्सा लेने वाली दुकानों पर ही दिखाई देगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.