नई दिल्ली | PM नरेंद्र मोदी की तरफ से केरल दौरे के दौरान पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह योजना यूपीआई से जुड़ी ब्याज मुक्त, रिवाल्विंग क्रेडिट सुविधा उपलब्ध करवाएगी. आज की इस खबर में हम आपको पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. आप किस प्रकार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, इस बारे में भी हम आपको जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.
PM मोदी ने लॉन्च की नई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक नई योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को ऋण की राशि और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाना है. इस दौरान पीएम की तरफ से कहा गया कि इस योजना का उद्देश्य केरल और पूरे देश में गरीबों का कल्याण करना है. यह उन विक्रेताओं को लाभ पहुंचाने में काफी अहम होने वाली है जिन्होंने दो किस्तों के लोन पूरी तरह चुका दिए हैं.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। थोड़ी देर पहले यहां भी पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। इसमें केरल के 10,000 और तिरुवनंतपुरम के 600 से अधिक साथी है पहले सिर्फ अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड… pic.twitter.com/eRNXKyvEae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2026
क्रेडिट कार्ड के जरिए 20 से 50 दिनों तक विक्रेता ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि का लाभ काफी आसानी से उठा सकते हैं जिससे उनका कैश फ्लो भी काफी बेहतर होगा और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मजबूत होगी. इस योजना के लिए आवेदन करना भी काफी आसान होने वाला है. पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की कुल क्रेडिट सेवा 30 हजार रुपये होगी. हालांकि, शुरुआत में इसकी लिमिट महज 10 हजार रुपये होने वाली है.
इस प्रकार उठा सकेंगे लाभ
ऑफिस कार्ड का इस्तेमाल करके धीरे- धीरे इसे 30 हजार तक कर सकते हैं. कार्ड जारी करने की तारीख से 5 साल की अवधि तक यह कार्ड वैलिड रहने वाला है. इस कार्ड से एटीएम या किसी भी पॉइंट फॉर सेल मशीन के जरिए नगद निकालने की परमिशन नहीं मिलने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्ड पर विशेष व्यापार श्रेणी कोड प्रतिबंधित होंगे.
इस कार्ड के जरिए चक्रीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे उधार कर्ता तय सीमा में तक धनराशि का उपयोग करें और नियमों के अनुसार उसे वापिस भी कर दे. जरूरत पड़ने पर आप इस लिमिट को और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इसे और भी ज्यादा इंक्रीज कर सकते हैं.
