Share Market: एक साल में 1 लाख बना लाखों, इन स्टॉक्स ने मचाया धमाल

बिजनेस डेस्क | शेयर बाजार (Share Market) में निवेश जोखिम के साथ- साथ बड़े रिटर्न का मौका भी देता है. सही शेयरों का चयन करने पर निवेशक कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. हाल ही में कुछ ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स सामने आए हैं जिन्होंने एक साल के भीतर 1000% से लेकर 8000% तक का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. अगर किसी निवेशक ने इनमें एक साल पहले ₹1 लाख लगाए होते तो उसकी वैल्यू कई गुना बढ़कर लाखों में पहुंच गई होती.

Share Market Up

JTL Defence Share

पहला नाम JTL Defence Share का है. यह कंपनी 1992 में स्थापित हुई थी और कॉपर व कॉपर अलॉय प्रोडक्ट्स के निर्माण से जुड़ी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹418 करोड़ है. इसका करंट प्राइस ₹397.20 के आसपास है. एक साल में इस स्टॉक ने करीब 8089.69% का रिटर्न दिया है. बताया जा रहा है कि यह शेयर पिछले साल मात्र ₹4.81 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो अब कई गुना बढ़ चुका है.

SMT Engineering Share

दूसरा स्टॉक SMT Engineering Share है. 1984 में स्थापित यह कंपनी प्लास्टिक एक्सट्रूज़न सिस्टम बनाती है. इसका मार्केट कैप लगभग ₹759 करोड़ है. इसने पिछले एक साल में करीब 2685.15% का रिटर्न दिया है. साथ ही कंपनी के तिमाही नतीजों में भी 466% से ज्यादा मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Magnus Steel Share Price

तीसरा नाम Magnus Steel Share Price से जुड़ा है, जिसे मैग्नस रिटेल लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है. यह कंपनी IT सेवाओं और एग्री-प्रोडक्ट्स ट्रेडिंग से जुड़ी है. इसका मार्केट कैप लगभग ₹627 करोड़ है. इस स्टॉक ने एक साल में 2343.88% का रिटर्न दिया है और तिमाही मुनाफे में भी करीब 590.91% की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Shree Salasar Share Price

चौथा स्टॉक Shree Salasar Share Price है. यह कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है. इसका मार्केट कैप करीब ₹174 करोड़ है. इसने एक साल में 1614.68% का रिटर्न दिया है. कंपनी के तिमाही मुनाफे में भी 1117.50% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Covance Softsol Share Price

पांचवां नाम Covance Softsol Share Price का है. यह एक नई IT कंपनी है जो क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करती है. इसका करंट प्राइस ₹160.30 है और इसने एक साल में लगभग 1408% का रिटर्न दिया है. इन सभी शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को असाधारण रिटर्न दिया है. हालांकि, विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि ऐसे हाई- रिस्क स्टॉक्स में निवेश सोच- समझकर और रिसर्च के आधार पर ही करना चाहिए.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.