हरियाणा आंगनवाड़ी में निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू पर होगा सिलेक्शन

रोहतक | कोरोना काल यानी महामारी के समय में हरियाणा सरकार की ओर से विज्ञापन जारी कर रोहतक व यमुनानगर में विभिन्न पदों पर आंगनवाड़ी वर्करों के लिए भर्ती के आवेदन की मांग की है. ऐसे में भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर ही की जाएगी. साथ ही साथ हम आपको मुख्य रूप से बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल महिलाओं का ही चयन किया जाएगा. हेल्पर में आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर निकली बंपर भर्ती में किसी भी परीक्षा को नहीं देना होगा यह केवल पांचवी आठवीं व दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से निकाली गई है.

aangwadi

हरियाणा सरकार की ओर से यह यह भर्ती आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर के लिए विभिन्न जिलों में निकाली गई है. यहां हम आपको जानकारी देते हैं कि वर्कर पद के इच्छुक महिलाओं को अपना दसवीं पास का सर्टिफिकेट दिखाना होगा व दूसरी तरफ हेल्पर को केवल पांचवी या आठवीं पास होने का सर्टिफिकेट चयन कमेटी को दिखाना होगा. यह भर्ती प्रक्रिया रोहतक जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी. इसमें सभी इच्छुक महिलाओं को भाग लेने का मौका भी दिया जाएगा.

जाने, क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता और कहां दी गई छूट

जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात है तो यह केवल सभी के लिए यह दसवीं तक ही सीमित की गई है किन्तु, वहीं आयु सीमा की बात करें तो विधवा महिला उम्मीदवारों के लिए यह 50 वर्ष तक सीमित की गई है यानी इसमें उन्हें छूट दी गई है. किसी भी उम्मीदवार को भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी.

जानें, क्या कहा गया जारी किए गए विज्ञापन में

हालांकि, हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए विज्ञापन में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी महिला इन पदों के लिए आवेदन करती है उसे, उसी के वार्ड के दस्तावेज जमा करने होंगे व वह केवल अपने ही वार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं अर्थात हरियाणा की नागरिकता के साथ उस वार्ड की स्थाई नागरिक भी होनी चाहिए. विषेश रूप से हम आपको जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र को जमा करवाने की आखिरी तारीख फरवरी माह की 17 तारीख तय की गई है.

जाने, क्या है आवेदन के लिए रूल्स

  • भर्ती के लिए आवेदन पत्र को ऑफलाइन मोड में ही जमा करना होगा.
  • उसके साथ बाकी सभी मूल दस्तावेजों की प्रति को लगाना भी आवश्यक होगा.
  • काट पीट किया गया और दोबारा लिखा हुआ आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जाएगा.
  • समय रहते आखिरी तारीख से पहले की जमा करवाना होगा आवेदन पत्र को.

बाकी सभी अतिरिक्त जानकारियों जैसे कि पदों की संख्या आदि के लिए सभी इच्छुक महिलाएं विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को अच्छे से पढ़ सकती हैं व उसके बाद ही आवेदन करें. दरअसल, यह भर्ती रोहतक शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों दोनों के लिए ही निकाली गई है. ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया अलग अलग वार्डो के लिए है और केवल इंटरव्यू के आधार पर ही आंगनवाड़ी में हेल्पर और वर्कर के पदों पर भर्ती जाएगी, इसमें कोई परीक्षा नहीं देनी है.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts